बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद रविवार को विकास कार्यों की देंगे जानकारी

Font Size

गुडग़ांव, 22 जनवरी : प्रदेश के हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश दौलताबाद रविवार
को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर न्यू पालम विहार क्षेत्र स्थित बजघेड़ा फ्लाईओवर के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी देंगे।


क्षेत्र के सन्नी सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता बीएस चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के विधायक हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने
विधानसभा क्षेत्र निहाल कालोनी, भीम कालोनी, न्यू पालम विहार, जहाजगढ़, सराय गांव, चंदन विहार, गंगा विहार, साहिब कुंज व साईं कुंज में भी बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए हैं। उनका कहना है कि परिवर्तन संघ सेवा केंद्र भी विधायक के दिशा-निर्देशों में चल रहा है। इस केंद्र के द्वारा
क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। यह केंद्र क्षेत्रवासियों को बुढावा, विधवा पैंशन, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड
आदि बनवाने में भी सहयोग कर रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page