ऊर्जा संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए गुरुग्राम् को मिले दो राज्यस्तरीय पुरस्कार

Font Size

गुरूग्राम, 3 दिसंबर। राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण अवार्ड को लेकर आज वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में गुरूग्राम जिला को वर्ष-2017-18 व 2018-19 में ऊर्जा संरक्षण में सराहनीय कार्य करने पर दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह समारोह मूल रूप से पंचकूला में हरियाणा के बिजली एवम नवीन एवम नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।


गुरूग्राम जिला से इस समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रौजेक्ट आफिसर रामेश्वर सिंह ने भाग लिया। राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार योजना के तहत पहला पुरस्कार गुरूग्राम के आईटीसी ग्रीन सैक्टर-32 को मिला जिन्हे अतिरिक्त उपायुक्त ने 2 लाख रूप्ये का नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जबकि दूसरे स्थान पर जी डी गोयनका विश्वविद्यालय रहा। इन्हे पुरस्कार के रूप में 50 हजार रूप्ये की राशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र भेंट किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग(हरेडा) के प्रोजेक्ट आफिसर रामेश्वर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत ऊर्जा संरक्षण को लेकर निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया जाता है। मानदंडो का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इमारत में सभी पुरानी लाइटों को एलईडी लाइटों से रिप्लेस करना अनिवार्य है। इसके साथ ही इमारत में बिजली की खपत बढ़ाने वाले सभी उपकरणो को बीआईएस स्टार रेटिड उपकरणों से रिप्लेस करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टार रेटिड उपकरणों की खास बात यह है कि इससे बिजली की खपत अपेक्षाकृत कम होती है। इसके साथ ही समय समय पर इमारत का ऊर्जा दक्षता ब्यूरों, भारत सरकार के आडिटरों द्वारा एनर्जी आडिट करवाया जाना अनिवार्य है। ये आडिटर आडिट करने उपरांत बिजली की ज्यादा खपत करने वाले उपकरणों की सही जानकारी देते हैं और ऊर्जा संरक्षण संबंधी उपायों के बारे में बताते हैं।


रामेश्वर सिंह ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग(हरेडा) द्वारा राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण अवार्ड के लिए जिला में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं ताकि लोग ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए जागरूक हो। विभाग द्वारा इस योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। इन आवेदनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए वैबसाईट- www.hareda.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page