उत्तर प्रदेश में छेड़खानी व रेप करने वालों के पोस्टर चौराहे पर लगेंगे

Font Size

यूपी मेंअब छेड़खानी और रेप करने वाले अपराधियों का चौराहोंं पर लगेगा पोस्टर
लखनऊ, 24 सितम्बर । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने महिलाओं के साथ अपराध करने वाले दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन दुराचारी चलाने का ऐलान किया है।ऐसे अपराधियों के पोस्टर चौराहे पर लगाने का आदेश दिया है जो बलात्कार की घटना के आरोपी होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। 


सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले अपराधियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराओ। उन्होंने ऐसे अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर करने का आदेश दिया।


सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने वालों को समाज जाने,  इसलिए चौक चौराहों पर ऐसे अपराधियों के पोस्टर लगवाएं। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page