एम्स, नई दिल्ली व पीजीआईएमएस, रोहतक के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वास्थ्य की समीक्षा, तबियत में सुधार

Font Size

चंडीगढ़ 28 अगस्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 अगस्त, 2020 को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे, अब उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हो रहा है और वह तनावमुक्त हैं।

अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए.के. दुबे ने बताया कि मनोहर लाल की रक्त और सीटी जांच करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि एम्स, नई दिल्ली और पीजीआईएमएस, रोहतक के डॉक्टरों की एक मल्टी डिसिप्लिनरी टीम,
गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव और डॉ. सुशीला कटारिया और टीम ने मुख्यमंत्री की स्थिति व उपचार और उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ठीक और तनावमुक्त हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page