एमसीजी ने जोन-3 में एक एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

Font Size
–  सयुंक्त आयुक्त हरिओम अत्री के नेतृत्व में हुई कार्रवाई 
 
– निजी कंपनी ने पार्किंग बनाकर किया था सरकारी जमीन पर अतिक्रमण
गुरुग्राम, 31 जुलाई। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा जोन-3 क्षेत्र में अपनी बेशकीमती जमीनों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम गुरुग्राम के जोन-3 क्षेत्र के सयुंक्त आयुक्त हरिओम अत्री के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम ने सिकन्दरपुर स्थित ग्लोबल बिजनेस पार्क के पास लगभग एक एकड़ बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटाया। कंपनी द्वारा सरकारी जमीन पर अपनी निजी पार्किंग बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। टीम ने अतिक्रमण को हटाकर जमीन को कब्जामुक्त करवाया।
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि जमीनों को अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों से मुक्त करवाकर उन्हें सुरक्षित करें ताकि दुबारा से अतिक्रमण ना होने पाए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page