यूपी में इंटर और हाईस्कूल के टॉपरों काे एक लाख रुपये और लैपटाॅप मिलेंगे

Font Size

लखनऊ, 27 जून । यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10th में 83.31% रिजल्ट रहा। लड़कों का रिजल्ट 79.88% और लड़कियों का रिजल्ट 87.29% रहा। 12वीं में 74.63% पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 81.96% और लड़कों का 68.88% है।

हाईस्कूल में बड़ौत, बागपत की प्रिया जैन 96.67% के साथ टॉपर रही हैं। अभिमन्यु वर्मा बाराबंकी के 95.83% के साथ सेंकड टॉपर। बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह 95.33% के साथ तीसरे पर। इंटर में बागपत के अनुराग मलिक 97% अंक के साथ टॉपर हैं। प्रयागराज के प्रांजल सिंह 96% के साथ सेकंड स्थान पर आए हैं। औऱया के उत्कर्ष शुक्ला 94.80% के साथ थर्ड टॉपर हैं। लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने  कहा कि इस बार टॉपरों को हम एक लाख रुपये और लैपटाप देंगे।

 

रिजल्ट जारी करते हुए उपमुख्यमंत्री ने  कहा कि प्रदेश में 52 लाख लोगों ने परीक्षा दी थी। परीक्षाफल समय से जारी करना सपना था। कठिन परिस्थितियों में परीक्षा करवाईं। 21 दिनों में कॉपियां जांचना और जल्दी परीक्षाफल घोषित करना महालक्ष्य था। इस बार का रिजल्ट पिछले वर्ष से बेहतर है। दस महीने पहले ही स्कीम दी थी। परीक्षा 12 से 15 दिन में करवाईं। साथ में हमने प्रश्नपत्रों के मॉडल अपलोड किए थे। टोल फ्री हेल्पलाइन लगवाई।

 

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page