एएसआई ने लगाई फांसी

Font Size

गाजीपुर,27 जून । पुलिस कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक(लिपिक)ने अपने किराए के कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

 

बताया गया कि मृतक एएसआई गणेश प्रसाद मौर्या शास्त्रीनगर में एक अधिवक्ता के मकान में किराए पर रह रहे थे। वे मिर्जापुर के निवासी थे और कुछ समय पूर्व ही उनकी तैनाती सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के रूप में गाजीपुर हुई थी।

 

आज सुबह जब उनके मोबाइल पर काल की गयी तो उन्होंने रिसीव नहीं की। इसके बाद जब उनके कमरे पर जाकर देखा गया तो वे फांसी पर लटके दिखे। एएसआई की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया तथा अन्य कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारी को  निर्देशित किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात जारी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page