गुजरात के गिर जंगल में राजसी एशियाई सिंहों की संख्‍या में वृद्धि : प्रधान मंत्री ने ख़ुशी जाहिर की

Font Size

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के गिर जंगल में रहने वाले राजसी एशियाई सिंहों की बढ़ती संख्‍या पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है, “दो बहुत अच्‍छे समाचार हैं : गुजरात के गिर जंगल में रहने वाले राजसी एशियाई सिंहों की संख्‍या में लगभग 29 प्रतिशत वृद्धि हुई है।  भौगोलिक रूप से, वितरण क्षेत्र या फैलाव 36 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

उन्होंने कहा है कि गुजरात की जनता और वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं, जिनके प्रयासों की बदौलत यह शानदार कार्य संभव हुआ। पिछले अनेक वर्षों से गुजरात में सिंहों की संख्‍या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसे सामुदायिक भागीदारी, प्रौद्योगिकी पर जोर, वन्यजीव स्वास्थ्य सेवा, उचित पर्यावास प्रबंधन और मानव-सिंह टकराव को कम करने के लिए उठाए गए कदमों से बल मिला है। आशा है कि यह सकारात्मक प्रचलन जारी रहेगा।”

Table of Contents

You cannot copy content of this page