कश्मीर में ठंड का कहर जारी

Font Size

श्रीनगर :  कश्मीर घाटी में शीतलहर का कहर जारी है। यहां डल झील और अन्य जल इकाईयों के कई हिस्से जम गए हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कश्मीर में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना जारी की है। वहीं इसके बाद से व्यापक बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर में तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रात के तापमान में कमी की वजह से डल झील, जल इकाईयों के कुछ हिस्से जम गए हैं और जल आपूर्ति लाइन प्रभावित है।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 18.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि करगिल के द्रास में तापमान शून्य से 29.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू में तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

डोडा जिले का भद्रवाह जम्मू क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रामबन जिले के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि बटोट में तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

रियासी जिले के कटरा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page