घने कोहरे से कार फिसलकर नहर में गिरी, छह की मौत

Font Size

ग्रेटर नोएडा । घने कोहरे के चलते रविवार की देर रात ग्रेटर नोएडा की खेरली नहर में एक कार गिर गई। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के और सम्भल के रहने वाले थे। देर रात दिल्ली से सम्भल जा रहे थे और ग्रेटर नोएडा में सिकंदराबाद रोड पर हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब 11:30 बजे एक कार अर्टिगा नम्बर एचआर 55 एबी 9115 सम्भल से दिल्ली जा रही थी। थाना दनकौर क्षेत्र में खेरली नहर में गिर गयी। इस कार में 11 लोग सवार थे।
हादसे में 5 व्यक्ति मामूली घायल हुए और 6 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। इस अर्टिगा कार के साथ ही एक और कार जा रही थी, जिसमें इनके परिवार वाले थे। सभी के परिजन-परिचित साथ हैं। मृतकों के नाम महेश उम्र 35 वर्ष, किशन लाल उम्र 50 वर्ष
नीरेश उम्र 17 वर्ष,राम खिलाड़ी उम्र 75 वर्ष,मल्लू उम्र 12 वर्ष,नेत्रपाल उम्र 40 वर्ष बताया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page