कांग्रेस पार्टी, एनसीपी व शिवसेना ने फौरी तौर से फ्लोर टैस्ट की मांग की

Font Size

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व शिवसेना ने संयुक्त पिटीशन  दाखिल कर अदालत से दरख्वास्त की है कि फौरी तौर से एक फ्लोर टैस्ट बहुमत साबित करने के लिए ऑर्डर किया जाए ताकि ये साबित हो जाए कि बीजेपी  BJP व अजित पवार द्वारा बनाई सरकार एक नाजायज सरकार है जिसके पास बहुमत नही है.

उन्होंने कहा कि फ्लोर टैस्ट में साबित होगा कि महाराष्ट्र के हक में बनी 3 दलो की एलायंस के पास संपूर्ण बहुमत से भी अधिक विधायक है।ये भी साबित होगा कि एक नाजायज सरकार का गठन रातो-रात, चोरी-छिपे करने वाली BJP और अजित पवार के पास न विधायक 22-23 तारीख को थे, ना आज है, ना फ्लोर टैस्ट पर होंगे.

Table of Contents

You cannot copy content of this page