पुष्कर पशु मेले में 15 करोड़ की भैंस : सवा लाख रुपए प्रति माह होता है भोजन पर खर्च

Font Size

जयपुर।  पुष्कर पशु मेले में 15 करोड़ की भैंस सबके आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इस भैंस की कीमत 15 करोड़ रुपए है। इसका नाम भीम रखा गया है। यह 6 साल की है। इस भैंस के मालिक जवाहर जहांगीर के अनुसार यह मुर्रा नस्ल की है . इसका वजन लगभग 1300 किलो है। इसकी देखरेख पर डेढ़ लाख रुपए प्रति माह खर्च होता है।

अपने मालिक का चहेती यह भैस रोजाना एक किलो घी, आधा किलो मक्खन, शहद, 25 किलो दूध और काजू-बादाम खाती है। इसकी मालिश में भी एक किलो सरसों तेल का उपयोग किया जाता है। मेले में आने से पूर्व इसकी कीमत 14 करोड़ तक लग चुकी थी.

Table of Contents

You cannot copy content of this page