आंध्र प्रदेश में पत्रकार की हत्या

Font Size

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक तेलुगू दैनिक समाचार-पत्र के एक स्थानीय पत्रकार की एक अज्ञात गिरोह ने मंगलवार की रात कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आंध्र ज्योति में कार्यरत संवाददाता के सत्यनारायण (45) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हमलावर फरार हो गये।

यह घटना मंगलवार की रात एस अन्नावरम गांव में हुई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक अदनान नईम असमी को घटनास्थल पर जाने और तथ्यों का पता लगाने के निर्देश दिये है।

विज्ञप्ति के अनुसार, डीजीपी ने एसपी को दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं से मामले की जांच करेंगे।’’

Table of Contents

You cannot copy content of this page