कमल के फूल को समर्थन को जुटे गुरुग्राम शहर के प्रमुख लोग

Font Size

गुरुग्राम। “गुरुग्राम मेरा- मैं गुरुग्राम का” मिशन के तहत *चुनावी टंकार* के नाम से आयोजित शहर के लब्ध प्रतिष्ठित व बुद्धिजीवियों की एक सभा का आयोजन सेक्टर-12 स्थित आरोग्य केंद्र के सभागार में किया गया। इस बैठक में शहर के प्रमुख समाज सेवी, साहित्यकार, वैज्ञानिक, कलाकार, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, चिकित्सक व शिक्षाविदों ने भाग लिया।

कमल के फूल को समर्थन को जुटे गुरुग्राम शहर के प्रमुख लोग 2कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए “गुरुग्राम मेरा मैं गुरुग्राम का” मिशन के संयोजक व हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक अजय सिंहल ने कहा कि क्यों आवश्यक है आज भारतीय जनता पार्टी को वोट व सपोर्ट करना? भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें राष्ट्रीयता का भाव प्रबलतम है‌। देश के प्रमुख पदों पर बैठे हुए भाजपा के कार्यकर्ता जहां ईमानदार हैं, वही देश भक्ति के भाव से देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए हमें कोई भी कोताही किए बिना “अपना प्रत्याशी कमल का फूल” ऐसा मानते हुए वोट करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख समाज सेवी श्री बोधराज सीकरी ने कहा किभारतीय जनता पार्टी को आज यह वैभव विरासत में नहीं मिला है। उसके हजारों- लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। भारतीय जनता पार्टी में वास्तव में आंतरिक लोकतंत्र है। हमारा प्रत्याशी कोई भी हो परंतु हम वोट भारतीय जनता पार्टी के लिए अवश्य करें। और अधिकतम संख्या में मतदान करने के लिए जनसामान्य को प्रेरित करें।
इसके अतिरिक्त प्रमुख रूप से प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ अशोक दिवाकर, गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन्नाथ मंगला, पूर्वांचल समाज के संरक्षक व उद्योगपति जय जय राम सिंह, अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के अध्यक्ष चंद्रा दत्त जोशी, उड़िया समाज के विचारक व संयोजक अक्षय श्यामल, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संरक्षक त्रिलोक चंद शर्मा, प्रख्यात पर्यावरणविद शरद गोयल, परम गौ भक्त व गौ सेवा आयोग के सदस्य पूरन यादव लोहचब भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के महासचिव संदीप जैन, प्रख्यात अध्यात्म एवं धर्म सेवी महेंद्र यादव, शिक्षाविद डॉ इंदु जैन व जगदंबिके वर्मा ने मंच से बोलते हुए कहा कि आज समय की मांग है, हम भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश का शासन सौंपे। भारतीय जनता पार्टी के नेता के रूप में मनोहर लाल जी का शासन वास्तव में भ्रष्टाचार रहित और प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने वाला रहा है।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंगला, प्रख्यात पर्यावरणविद विवेक कांबोज, आयुर्वेदाचार्य डॉ सुनील आर्य, डॉ सुरेश चौहान, चित्रकार सुधीर त्रिपुरारी, समाजसेवी पीएन सिंह, देवेंद्र यादव, जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद यादव, पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति से संजय सिंह, संत कुमार, प्रकाश राय, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र मिश्रा, समाजसेवी गुरु बख्श सिंह मल्होत्रा, मोहनीश लारोईया, विवेकानंद विचार केंद्र की संयोजिका वीणा घोरये, गौ भक्त दीपचंद फौजी, संस्कार भारती उत्तर क्षेत्र की मंत्री सीमा शर्मा, संस्कार भारती के पूर्व जिला संयोजक यशवंत शेखावत, अनिल नागपाल,गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, शम्मी अहलावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति के सारथी संस्था के संयोजक राम बहादुर सिंह ने किया। जबकि संपूर्ण व्यवस्थाएं जीएमडीए के सलाहकार प्रियव्रत भारद्वाज, वेद सैनी, अभिनेता राज चौहान, मदन सोनी ने संभाली। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया। सभी बुद्धिजीवियों ने मिलकर एक उद्घोष समाज के लिए दिया ‘ना कोई चूक ना कोई भूल हमारा प्रत्याशी कमल का फूल’ ।

You cannot copy content of this page