कश्मीर घाटी में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में ढील दीं

Font Size

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में शनिवार को ढील दी गई। शहर के कुछ इलाकों में लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में जाने देने के लिए पाबंदियों में ढील दी गई।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं और सड़कों पर बैरिकेड लगे हुए हैं लेकिन पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को आवाजाही की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज बाग और जवाहर नगर जैसे कुछ इलाकों में लैंडलाइन फोन सेवाएं बहाल की गई है लेकिन लाल चौक, प्रेस एन्क्लेव और उसके आसपास अन्य इलाकों समेत अधिकांश हिस्सों में लैंडलाइन सेवाएं निलंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में निजी वाहनों की गतिविधियां बढ़ गई है। श्रीनगर के डलगेट इलाके में कुछ अंतर जिला कैब भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। शहर के सिविल लाइंस इलाकों में कुछ दुकानें शनिवार सुबह खुली। ईंधन स्टेशन समेत ज्यादा व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी बंद हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page