नाथूराम गोडसे पर चल रही तकरार में उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी कूदे

Font Size

नई दिल्ली। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद सियासी घमासान मच गया। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बयान पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने तो सोशल मीडिया प्रोफाइल में बापू की फोटो लगाकर भी भाजपा को घेरने की कोशिश की है। इस बीच उद्यमी आनंद महिंद्रा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने की आलोचना की है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘75 साल से भारत महात्मा की भूमि रहा है। वह एक मशाल की तरह हैं। दुनिया ने जब अपनी नैतिकता गंवा दी, हमें गरीबी में धकेल दिया गया, लेकिन तब भी हम अमीर थे क्योंकि हमारे पास बापू थे। उन्होंने दुनिया भर में अरबों लोगों को प्रेरित किया।

प्रज्ञा का नाम लिए बिना या उनके बयान का संदर्भ दिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ चीजों को हमेशा पवित्र रहने देना चाहिए। वरना हम, प्रेरित करने वाली या भरोसा देने वाली मूर्तियों को तबाह करते हुए एक दिन तालिबान बन जाएंगे।’ इस ट्वीट को कुछ ही घंटे में 6000 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भी इसे रीट्वीट किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page