चुनाव लड़ने या ना लड़ने से आडवाणी का कद नहीं होता है प्रभावित, उन्हें ‘स्थिति’ स्पष्ट करनी है: उमा भारती

Font Size

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने के बाद पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को कहा कि अब ‘स्थिति’ आडवाणी को स्पष्ट करनी है। उमा भारती ने साथ ही यह भी कहा कि चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने से आडवाणी का कद प्रभावित नहीं होता।

उमा भारती ने 91 वर्षीय नेता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह आडवाणी ही थे जिन्होंने पार्टी को ऐसी स्थिति में लाने में एक अहम भूमिका निभायी कि आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं । उमा ने यह भी कहा कि आडवाणी ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में किसी पद की कभी इच्छा नहीं जतायी।

उन्होंने पीटीआई से कहा कि अभी आडवाणी जी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो इस पर टिप्पणी कर सकते हैं। उमा ने कहा कि उनके (उमा भारती) सहित अन्य के लिए टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उमा भारती ने यह बात आडवाणी को लोकसभा चुनाव में गुजरात की गांधीनगर सीट से उम्मीदवार नहीं बनाने को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब कही। आडवाणी गांधीनगर सीट पर 1998 से जीत रहे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page