नारायण दत्त तिवारी नहीं रहे

Font Size

दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता एनडी तिवारी का गरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। एनडी तिवारी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को दिल्ली के साकेत स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। यहाँ उनका इलाज चल रहा था।

उनकी अचानक मृत्यु से राजनीतिक हलको में शौक का माहौल है। गौरतलब है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गज नेता एन डी तिवारी ने तीन बार सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पहली बार बतौर यूपी सीएम 1976-77 तक कांग्रेस सरकार की सत्ता संभाली। जिसके बाद 1984-85 और 1988-89 के दौरान भी उनका कार्यकाल रहा। वे केंद्र में वित्त मंत्री सहित कई विभागों के मंत्री भी रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page