आंध्र प्रदेश में नक्सलियों ने विधायक समेत टीडीपी के दो नेताओं की हत्या कर दी

Font Size

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दो नेताओं की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अराकू के विधायक किदारी सर्वेस्वरा राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा को डुंब्रीगुडा मंडल में गोली मार दी गई। दोनों नेताओं की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि 60 से अधिक नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

विशाखापत्तनम के डीआईजी श्रीकांत ने बताया कि उनके पास घटना से संबंधित कुछ इनपुट्स हैं, जिन्हें वह पुष्टि कर रहे हैं। एसपी (ग्रामीण) राहुल देव ने कहा कि उन्होंने पहले ही सभी राजनेताओं (नक्सली हिट लिस्ट में शामिल) को अलर्ट किया था, लेकिन सर्वेस्वरा राव और सिवेरी सोमा इन चेतावनी को दरकिनार कर डुंब्रीगुडा पहुंचे थे और पुलिस को उनके आने की कोई सूचना नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अराकू घाटी में दोनों पर नक्सिलयों ने हमला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो हमले में राव के पर्सनल असिस्टेंट की भी मौत हो गई। तीनों की मौके पर ही जान चली गई। सर्वेस्वरा राव अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page