नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को धो डाला, जवाबी हमले में पस्त हुई कांग्रेस

Font Size

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हर हमले पर पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष के हर हमले का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक के बाद एक आरोप का जवाब दिया। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उन्हें गले लगाने और फिर बाद में आंख मारने पर पर तंज कसा। पीएम मोदी ने राहुल का नाम लिए बगैर कहा कि जिन विषयों की जानकारी ना हो, उन पर बयान नहीं देना चाहिए। पढ़ें पीएम मोदी के बड़े हमले

1) जिनको यहां (प्रधानमंत्री की कुर्सी) पहुंचने का उत्साह है, वो मुझसे बोले- उठो…उठो…उठो। यहां ना कोई उठा सकता है, ना कोई बैठा सकता है। सिर्फ सवा 100 करोड़ देशवासी ये कर सकते हैं। 

2) यह सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं है, यह कांग्रेस के तथाकथित सहयोगियों का फोर्स्ड टेस्ट है।

3) कांग्रेस का अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, आरबीआई, चुनाव आयोग, न्यायपालिका में भरोसा नहीं है। उन्हें किसी में विश्वास नहीं है।

4) आजकल शिवभक्ति की बातें हो रही हैं, मैं भी शिव जी को प्रार्थना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आप 2024 में फिर अविश्वास प्रस्ताव लाएं।

5) राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ‘एक नेता ने डोकलाम के बारे में बात की। वही नेता, जो हमारी सेनाओं पर भरोसा ना कर चीनी राजदूत की बात मानता था। कहां पहुंच गए हैं हम?

6) राफेल डील पर सदन में एक लापरवाह आरोप के कारण, दोनों देशों (भारत और फ्रांस) को बयान जारी करना पड़ा। हमें ऐसे बचपने में शामिल नहीं होना चाहिए।

7) आपने सर्जिकल स्ट्राइक को जुमला स्ट्राइक कहा। आप जितना चाहें उतना मुझे गाली दे सकते हैं, लेकिन भारत के जवानों का अपमान करना बंद करें। मैं हमारे जवानों का ये अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा।

8) आपकी आंखों में आंखें डालकर हम नहीं बोल सकते, आप नामदार हैं और हम कामदार हैं। आज पूरा देश देख रखा था कि टीवी पर आंखों का खेल, कैसे आंखें खोली जा रही हैं, कैसे बंद की जा रही हैं। 

9) कांग्रेस ने चौधरी चरन सिंह जी, चंद्रशेखर जी, देवेगौड़ा जी और आईके गुजराल जी के साथ क्या किया? इन सबने आपकी आंखों में आंख डालने की कोशिश की थी।

10) अटल जी ने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 3 राज्य बनाए। यह शांतिपूर्वक किया गया। ये राज्य अब समृद्ध हो रहे हैं। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को विभाजित किया और उनका आचरण शर्मनाक था।

11) पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आरोप पर कहा- हम चौकीदार हैं, भागीदार भी हैं पर हम आपकी तरह ठेकेदार नहीं हैं, सौदागर नहीं है

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page