चार ओपी समेत दस थानाध्यक्षों का तबादला

Font Size

दरभंगा: जिले के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने जिले में पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने केलिए शुक्रवार देर शाम चार ओपी एवं छः थानो के अध्यक्षों समेत दस थानाध्यक्षों का तबादला किया है। जारी सूची के अनुसार हरेंद्र कुमार को केवंटी थानाध्यक्ष से बहेड़ी थानाध्यक्ष, सीताराम प्रसाद को बहेड़ी थानाध्यक्ष से केवंटी थानाध्यक्ष, कौशल कुमार को हायाघाट थानाध्यक्ष से मनीगाछी थानाध्यक्ष, सुरेंद्र पासवान को बेंता ओपी अध्यक्ष से हायाघाट थानाध्यक्ष, रूपक कुमार अम्बुज को विशनपुर थानाध्यक्ष से बेंता ओपी अध्यक्ष, अंजेश कुमार को बड़गांव ओपी अध्यक्ष से विशनपुर थानाध्यक्ष, मो0 खुसबुद्दीन को भालपट्टी ओपी अध्यक्ष से फेकला ओपी अध्यक्ष, कृष्ण चंद्र भारती को फेकला ओपी अध्यक्ष से भालपट्टी ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। वही लहेरियासराय के अवर निरीक्षक महेश पूर्वे को बड़गांव ओपी अध्यक्ष तथा नगर थाना के अवर निरीक्षक पवन कुमार को रैयाम थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page