रुड़की में डेंगू का कहर, प्रशासन जागा

Font Size
रुड़की: डेंगू से हो रही लगातार मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग और रूड़की नगर निगम एवं  रूड़की पुलिस प्रशासन की अब जाकर नींद टूटी है। शुक्रवार को नगर निगम रूड़की ने पुलिस और प्रशसन के साथ   मिल-जुलकर डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए आज शेखपुरी में सफाई अभियान व लोगों को डेंगू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी  इसके तहत तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सरकारी मशीनरी के साथ व्यापारियों, आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई है।
इस बार अस्पतालों में अगस्त माह से ही डेंगू के केस आने शुरू हो गए थे। सितंबर में डेंगू से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ। अभी तक पीड़ितों का आंकड़ा एक हजार से भी अधिक पहुंच चुका है। पिछले एक सप्ताह में 11 मौतें डेंगू से हुई हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों में जिले में केवल अभी तक 365 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि एक की मौत दर्शाई गई है। लेकिन बेकाबू हो चुके डेंगू को लेकर प्रशासन अब हरकत में आता नजर आ रहा है। शुक्रवार को रूड़की नगर निगम के स्वस्थ्य विभाग साथ  के प्रशासन व् पुलिस अधिकारियों  ने  डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया और क्षेत्र को पूरी तरह से डेंगू मुक्त कराने को लेकर  लोगों को जागरूक किया
इस अभियान में रूड़की के एसडीएम मयूर दीक्षित ने  कहा कि डेंगू एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इससे निपटने के लिए सभी लोगों को प्रयास करने होंगे। सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी फिलहाल अपने कार्यों को रोककर डेंगू के खात्मे के लिए कार्य करें। डोर-टू-डोर जाकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। दवाओं का छिड़काव कराकर, घर में जहां भी पानी रुका हो उसे गिराकर लार्वा भी नष्ट करवाएं।

You cannot copy content of this page