नरेन्द्र मोदी मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल !

Font Size

नई दिल्ली ;  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में सोमवार देर शाम बड़ा फेरबदल किया है । खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को देश का नया केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री बनाया है । राठौड़ को स्मृति ईरानी की जगह केन्द्रीय सूचना मंत्री बनाया गया है। दूसरी तरफ वित्त मंत्रालय अब पीयूष गोयल को सौंपा गया है। पीयूष गोयल पहले रेलमंत्री थे।

सूत्रों कहना है कि अब वे देश के नए वित्त मंत्री होंगे। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का जिम्मा अस्थाई तौर पर दिया गया है। वित्त मंत्रालय का प्रभार इस बदला गया है क्योंकि वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से वे फिलहाल आराम कर रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page