सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 15 को

Font Size

गुरुग्राम : संगीत, कला और साहित्य को समर्पित संस्था संस्कार भारती ,गुरुग्राम की इकाई बंगभूमि सांस्कृतिक सुषमा,कला परिषद् हरियाणा एवं संगीत नाटक अकादमी हरियाणा  के तत्वाधान में आगामी 15  अक्टूबर, सांय 6 बजे जे. इंडिया गार्डन,राजीव नगर गुरुग्राम में शरद पूर्णिमा के सुअवसर पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमे रविन्द्र संगीत,ब्रज का रस,फूलो की होली ,मयूर नृत्य एवं कुचिपुड़ी नृत्य जैसे भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकर होगा.

इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद् के निदेशक अजय सिंघल ,संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर दीनदयाल एवं  चिदंबरम शर्मा मंच की अध्यक्षता करेंगे | सीताराम सिंघल मंडल अध्यक्ष भाजपा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे . सुनीता दुग्गल चेयरपर्सन एच् एस ऍफ़ डी सी मुख्या अतिथि होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जीतेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे .

Table of Contents

You cannot copy content of this page