एच एस एस सी का नोटिफिकेशन : किस विभाग में जाना चाहते हैं आप ?

Font Size

चण्डीगढ़, 11 मार्च :  हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में लिपिक के पद के लिए विभागों, बोर्डों और निगमों में जाने की इच्छा देने के लिए सफल उम्मीदवारों हेतु नोटिस दिया है कि वे 103 विभागों, बोर्डों और निगमों में जाने के लिए अपने विकल्प आगामी 12 मार्च, 2018 से 14 मार्च, 2018 के बीच आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर दे सकते हैं।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आयोग द्वारा किसी भी उम्मीदवार से मैन्यूअल आवेदन विभागों, बोर्डों और निगमों में जाने के लिए नहीं लिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार ने निर्धारित समय के अंदर अपना विकल्प नहीं दिया है तो ऐसे उम्मीदवारों को उनके मैरिट के आधार पर विभागों, बोर्डों और निगमों का आवंटन किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page