हिमाचल व कश्मीर में बर्फबारी जारी , सड़कों पर आवाजाही बंद

Font Size

शिमला/श्रीनगर : खबर है कि हिमाचल प्रदेश में शिमला व मनाली सहित कई क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन भी जम कर बर्फबारी हुई है। जानकारी मिली है कि भारी बर्फबारी के कारण  राज्य में सौ से अधिक सड़कें बाधित हो गई हैं। तापमान भी 1 से 2 डिग्री नीचे है।

सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में 7 से 60 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इससे हिमाचल के टूरिस्ट स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है।

दूसरी तरफ  कश्मीर में भी सोमवार को हुई बर्फबारी लगातार जारी है जिससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से दूसरे दिन भी गाड़ियों की आवाजाही बंद रही ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page