लाला लाजपत राय पशु चिक्तिसा एंव पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का सात दिन का शिविर

Font Size
 
यूनुस अलवी
 
लाला लाजपत राय पशु चिक्तिसा एंव पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से मेवात के पश्ुापालकों के लिए आगामी 24 से 30 जनवरी तक नूंह के डीआरडीए हॉल में पशु पालन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी पशु विज्ञान केंद्र गुरूग्राम की संयोजिका डाक्टर रेख दहिया ने दी।
   डाक्टर रेख दहिया ने बताया कि लाला लाजपत राय पशु चिक्तिसा एंव विज्ञान पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर मेवात में पशु पालन करने वाले लोगों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में भाग लेने वाले किसानों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण नूंह के डीआरडीए हॉल में 20 से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। उनहोने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को पशुओं के आहार, बिमारियों एंव रखरखाव, आंतरिकएंव बाहरी परजीवियों से रक्षा, टीकाकरण, दूध का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, डेरी फार्म का संचालन के अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाऐगी। उन्होने बताया कि यह शिविर 24 से 30 जनवरी तक चलेगा और शिविर में अपना पंजीकरण 24 जनवरी तक करा सकते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page