बार कॉउन्सिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चैयरमेन लेखराज शर्मा का नूंह में जोरदार स्वागत

Font Size

मेवात : पंजाब एंड हरियाणा बार कॉउन्सिल के पूर्व चैयरमेन एवं सदस्य लेखराज शर्मा का फिरोजपुर झिरका बार पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मोके पर फिरोजपुर झिरका बार के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को पूर्व चैयरमेन के सामने प्रमुखता से उठाया और कहा कि आप हमारे लिए चेम्बर बनवाने में मदद करें ओर कहा कि हरियाणा में सभी अदालतों में वकीलों के लिए चेम्बर बने हुए हैं लेकिन मेवात में वकीलों के लिए अभी तक चेम्बर नही बन पाए । बार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के बाद शर्मा ने कहा कि मैं आप की हरसंभव मदद करूँगा ओर आपकी मांगों को प्रमुखता से बार कॉउन्सिल के सामने उठाऊंगा ओर चैम्बर बनवाने के लिए पुरजोर कोशिश करूंगा । इस मौके पर फिरोजपुर झिरका के प्रधान यूसुफ खान, कांग्रेस लीगल सेल के जिलाध्यक्ष मुसर्रत अली खान, नूह बार के उप प्रधान नसीम अहमद, फिरोजपुर बार के पूर्व प्रधान जगदीश चुटानी, महासचिव साहून खान, मुकेश गोयल,अख्तर बिछोर,रवि कुमार,अरशद महुँ, अख्तर झरोकडी, रशीद अहमद ,शमीम बलाई, तस्लीम आरिफ,मुबारिक खान,मुस्तुफा रानीक, शकील अहमद ,नवीद उर रहमान, असगर झिमरावट, आदि अधिवक्ता मौजूद थे

Table of Contents

You cannot copy content of this page