बिहार के गोपालगंज के चीनी मिल में बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत

Font Size

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के सासमुसा चीनी मिल में आज बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई . खबर है कि इस घटना में 9 से अधिक मजदूरों के घायल हैं। चीनी मिल में बॉयलर विस्फोट के बाद कई और मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गयी  थी.

कहा जा रहा है कि ओवरहीटिंग के कारण चीनी मिल के बॉयलर में विस्फोट हुआ। घटना में घायल सभी मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है और इन सभी को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।  मीडिया की खबर के मुताबिक घटना के बाद मिल मालिक और उच्च अधिकारी मौके से फरार हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page