रूपाणी के चुनाव प्रचार जिम्मेदारी संभालेंगे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख

Font Size
 
:गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राजकोट (पश्चिम) से हैं चुनाव मैदान में
:राहुल गांधी की ताजपोशी पर कांगे्रस को पहली हार मिलेगी गुजरात में
 
चंडीगढ़, 20 नवम्बर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन गुजरात मुख्यमंत्री एवं राजकोट (पश्चिम) सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे विजय रूपाणी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए वह रविवार देर रात गुजरात पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी पर कांगे्रस को पहली हार का तोहफा गुजरात से मिलेगा।
पार्टी आलाकमान के निर्देश मिलने के बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन गुजरात विधानसभा में वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालने राजकोट पहुंच गए हैं। उनके तीन दशक के मीडिया और राजनीति के मिश्रित अनुभव का फायदा उठाने के लिए संगठन द्वारा अहम सीट पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजकोट पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा सोमवार को ही गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नामांकन भरने की प्रक्रिया की रणनीति तैयार की। अपने बयान में भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत की निरंतरता को बनाना संंगठन का लक्ष्य है। गुजरात चुनाव में विकास चुनावी मुद्दा है, जबकि कांगे्रस लोगों को इस मुद्दे से भटकाते हुए जाति और क्षेत्रवाद पर केंद्रित करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा कार्यसमिति बैठक में राहुल गांधी की ताजपोशी पर मुहर लगाई गई है। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान तक राहुल गांधी कांगे्रस अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। भाजपा उनकी ताजपोशी के ठीक बाद पहली सौगात गुजरात में कांगे्रस की हार के तौर पर देगी। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा अपनी जीत बडे अंतर के साथ हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांगे्रस कार्यकत्र्ताओं और हार्दिक पटेल समर्थकों में टिकटों को लेकर हो रही सिर-फुटव्वल पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि दोनों की लड़ाई गुजरात का विकास करने को लेकर नहीं, अपितु गुजरात को लूटने को लेकर है। जबकि भाजपा की प्राथमिकता गुजरात के विकास की निरंतरता है। 
 
 
मीडिया संपर्क प्रमुख को कारण बताओ नोटिस
चंडीगढ़, 20 नवम्बर- देशभर में फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के मध्य भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख सूरजपाल अम्मु द्वारा दिए गए विवादित बयान को पार्टी लाइन के विरूद्ध मानते हुए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने दी।    
-०००००००

Table of Contents

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page