न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत

Font Size

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि यह बड़ा आतंकी हमला न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल के नजदीक हुआ है . खबर में बताया गया है कि वहां एक ट्रक ने पैदल चल रहे यात्रियों को बेरहमी से कुचल दिया. इस हमले में 8 लोगों की मृत्यु हो गई .

मिडिया की खबर में कहा गया है कि हमलावर आतंकी  एक युवक है.  चश्मदीदों ने बताया है कि उन्होंने गोलियां चलने की भी आवाज सुनी .  लोगों को ट्रक से रौंदने के बाद हमलावर ट्रक से कूदकर भाग रहा था तो पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और उसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.  अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस आतंकी हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page