गाजीपुर इलाके में शुक्रवार को कूड़े के पहाड़ गिरने से एक की मौत

Font Size

नई दिल्ली : मिडिया की खबरों के अनुसार दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शुक्रवार को कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर अचानक गिर गया. इसके चलते करीब 6 गाड़ियां पास में बहने वाले नाले में गिर गईं. दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में जुटी हैं.

एस डी एम् अजय अरोड़ा ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है. मृतक का नाम राजकुमारी बताया जा रहा है. वहीं गाड़ियों के नाले में गिरने से अभी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page