हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी

Font Size

जल्द ही साउदी अरब जाकर हज कमेठी की टीम इसका जायजा लेगी

 

यूनुस अलवी

मेवात:हरियाणा से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाऐगी। हाजियों की सहूलियतों का हज कमेठी पूरा ख्याल रखेगी। जल्द ही साउदी अरब हज कमेठी की एक टीम जाकर वहां हरियाणा के हाजियों के इंतजामात का जायजा लेगी। ये विचार हरियाणा हज कमेठी के चैयरमेन एंव भाजपा नेता औरंगजेब ने पुनहाना में व्यक्त किये। हज कमेठी का चैयरमेन बनने के बाद उनका पुनहाना, बीसरू आदि आधा दर्जन गांवो में फूल माला और पगडी बांधकर स्वागत किया गया।
   चैयरमेन औरंगजेब ने कहा कि हाजियों की खिदमत में जाने वाले सरकार कर्मचारियों की सूची मांगी गई है जो कर्मचारी एक बार हाजियों की खिदमत में साउदी अरब जा चुका है उसे दुबारा नहीं भेजा जाऐगा बल्कि उनकी जगह नये कर्मचारी भेजे जाऐगें। जिससे सभी लोगों को हाजियों की सेवा करने का मौका मिल सके। उन्होने कहा कि नंूह में हज कैंप खोलने और गुडगांव में हज हाउस बनाने कि प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाऐगी।
 
   चैयरमैन हज कमेठी का उनके ही गांव बीसरू में भी जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होने गांव में आपसी झगडों को ििमल बेठकर  खत्म करने की बात कही है। उन्होने कहा कि भाजपा ही मुसलमानों की सच्ची हितैशी पार्टी है। जो सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होने कहा कि आने वाला समय अब भाजपा का ही है। कांग्रेस और इनेलो पार्टी अपने कारनामों की वजह से खत्म हो चुकी हैं। मेवात की जनता ने कांग्रेस और इनेलो को बार-बार मौका दिया लेकिन उन्होने मेवात के विकास की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। उनहोने कहा कि रमजान के महिने में 24 घंटे बिजली मुहईया कराई जाऐगी।

You cannot copy content of this page