हरियाणा के 43 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

Font Size

चंडीगढ़, 7 अप्रैल :  हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 43 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
  गुरुग्राम के अतिरिक्त श्रम आयुक्त जयबीर सिंह आर्य को चरखी दादरी का अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी निुयक्त किया है।
    हरियाणा लोक सेवा अयोग के सचिव मुकेश कुमार आहुजा को पंचकूला में शहरी संपदा का अतिरिक्त निदेशक और हुडा का प्रशासक नियुक्त किया है। 
    रोहतक में चकबंदी विभाग के सहायक निदेशक कुलवंत कुमार कलसन को वित्त विभाग मेें विशेष सचिव लगाया गया है।
    रोहतक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एपीजैड के विशेष अधिकारी प्रदीप कुमार-1 को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रोहतक नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है।
    गुरुग्राम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर-1 सुशील सारवान को अंबाला में नागरिक सुरक्षा का संयुक्त नियंत्रक लगाया गया है।
    रेवाड़ी के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव सुजान सिंह को महेन्द्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
    नंूह में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव सुरेन्द्र सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा नई दिल्ली में हरियाणा रोडवेज का महाप्रबंधक लगाया गया है।
    पंचकूला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर और हुडा के संपदा अधिकारी जगदीप ढांडा को पंचकूला में हुडा का संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
    हरियाणा राज्य सूचना आयोग के सचिव और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. सरिता मलिक को उच्चतर शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक व अतिरिक्त सचिव और हरियाणा राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
    रोहतक के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर मुनीष नागपाल को रोहतक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का सचिव लगाया गया है।
    बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जग निवास को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा झज्जर में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया है।
    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही रंजीत कौर को हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।
    हिसार के नगराधीश सुरजीत सिंह को टोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर नियुक्त किया है।
    जींद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर सतबीर सिंह कुंडु को शाहबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक)एवं अतिरिक्त कलेक्टर लगाया गया है।
    खरखौदा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)एवं अतिरिक्त कलेक्टर राजीव अहलावत को रतिया का उपमंडल अधिकारी (नागरिक)एवं अतिरिक्त कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
    करनाल की सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक वर्षा खंगवाल को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा घरौंडा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक)और अतिरिक्त कलेक्टर लगाया गया है। 
    सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और संयुक्त सचिव तथा हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह सचिवालय के  अतिरिक्त निदेशक सम्वर्तक सिंह को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
    हरियाणा सहकारी समितियों के संयुक्त रजिस्ट्रार अनुराग ढालिया को असंध का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और असंध में हैफेड शुगर मिल का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
    जींद में हुडा के संपदा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव और सफीदों के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर योगेश कुमार मेहता को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।
    कैथल के नगराधीश वीरेन्द्र सिंह को सफीदों का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
    रोहतक नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अरविंद मलहान को रोहतक का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलेक्टर लगाया गया है।
    रोहतक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव जगदीश शर्मा को पानीपत में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।
    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही मनीषा शर्मा को नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उपसचिव तथा शहरी संपदा विभाग का उपसचिव व हरियाणा कृषि उद्योग निगम का सचिव लगाया गया है।
    झज्जर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप कुमार-2 को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रेवाड़ी में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का सचिव लगाया गया है। 
    असंध के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और असंध की हैफेड चीनी मिल के महाप्रबंधक सुशील कुमार-2 को करनाल का नगराधीश और कलपना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
    सिवानी की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शालिनी चेतल को हिसार का नगराधीश लगाया गया है।
    रतिया की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पूजा छनवारिया को पिहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
    उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक और उपसचिव राजेश कुमार को सहकारी समितियों का संयुक्त रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
    गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और हुडा के संपदा अधिकारी-1 विवेक कालिया को गुरुग्राम में हुडा का संपदा अधिकारी-2 लगाया गया है।
    करनाल के नगराधीश और कलपना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुधांशु गौतम को सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उपसचिव तथा हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह सचिवालय का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है।
    फरीदाबाद में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव भारत भूषण गोगिया को गुरुग्राम में उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-1 लगाया गया है।
    नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उपसचिव तथा शहरी संपदा विभाग के उपसचिव और हरियाणा कृषि उद्योग निगम की सचिव डॉ. रीचा को कालका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा पंचकूला नगर निगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
    गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रोहित यादव को गुरुग्राम का नगराधीश नियुक्त किया गया है।
    दादरी तथा बाढड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विजेन्द्र हुडा को कैथल का नगराधीश लगाया गया है।
    कुरुक्षेत्र के नगराधीश गौरव आंतिल को गुरुग्राम नगर निगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
    महम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत को रोहतक में चकबंदी विभाग का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
    गन्नौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) निर्मल नागर को महम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और महम सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। 
    नरवाना और उचाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डॉ. किरण सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा विमुक्त घुमन्तु जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव लगाया गया है।
    गुरुग्राम की नगराधीश अलका चौधरी को गुरुग्राम नगर निगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। 
    कालका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और पंचकूला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त तथा हैफेड में विजिलेंस अधिकारी आशुतोष राजन को फरीदाबाद में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का सचिव तथा हैफेड में विजिलेंस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    सोनीपत के नगराधीश सुरेन्द्र सिंह-2 को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
    हथीन के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सतिन्द्र सिवाच को अंबाला शहर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।
    गुरुग्राम में हुडा के संपदा अधिकारी-2 और गुरुग्राम में श्री न्यायमूर्ति एस.एन.झा की अध्यक्षता में जांच आयोग के सचिव संजीव कुमार को गुरुग्राम में हुडा के संपदा अधिकारी-1 तथा गुरुग्राम में श्री न्यायमूर्ति एस.एन.झा की अध्यक्षता में जांच आयोग का सचिव लगाया गया है।

You cannot copy content of this page