जल्द की जाएगी शेष नियुक्यिां : सुशीला सर्राफ
चंडीगढ़। अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा सुशीला सर्राफ ने विभिन्न जिलों में नई कार्यसमितियों के गठन की घोषणा की है। जिसके तहत रेवाड़ी जिला से सुनीता अग्रवाल को अध्यक्ष, यशोदा बंसल को महासचिव, गरिमा बंसल को कोषाध्यक्ष, कैथल जिला से अक्षरा गुप्ता को अध्यक्ष, राखी गोयल को महासचिव, रितु जिंदल को कोषाध्यक्ष जबकि भिवानी जिला से मनीषा बंसल को अध्यक्ष, प्रीति अग्रवाल को महासचिव, संजू बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
इसी तरह चरखी दादरी से नेहा गोयल को अध्यक्ष, अर्चना अग्रवाल को महासचिव, सावित्री गर्ग को कोषाध्यक्ष, अम्बाला जिला से अनीता सिंगला को अध्यक्ष, रजनी गुप्ता को महासचिव, सोनिका जैन को कोषाध्यक्ष, जींद जिला से सरोज गोयल को अध्यक्ष, प्रियंका गोयल को महासचिव, अंजु गर्ग को कोषाध्यक्ष और रोहतक जिला से बृजबाला गुप्ता को जिलाध्यक्ष, डॉ. निधि मित्तल को महासचिव, कोमल जैन को कोषाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है.
अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से महेन्द्रगढ़ जिला से रचना अग्रवाल को अध्यक्ष, मधु गोयल को महासचिव, सुनीता गोयल को कोषाध्यक्ष, पलवल जिला से रीना अग्रवाल को अध्यक्ष, साधना बंसल को महासचिव, पूनम गर्ग को कोषाध्यक्ष, कुरूक्षेत्र जिला से रेखा गर्ग को अध्यक्ष, सरिता बंसल को कोषाध्यक्ष, नूहं जिला से सीमा सिंगला को अध्यक्ष, राज गर्ग को महासचिव, ज्योति सिंगला को कोषाध्यक्ष और फतेहाबाद जिला से दीपिका बंसल को अध्यक्ष, नेहा गर्ग को महासचिव, प्रीति बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्तियों की घोषणा उपरांत महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने कहा कि समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंशा उपरांत ये नियुक्तियां की गई है तथा शेष बची जिला कार्यसमितियों का गठन भी जल्द से जल्द किया जाएगा। सुशीला सर्राफ ने बताया कि समाज की महिलाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में समर्पित और सक्रिय महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
प्रदेश अध्यक्षा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों और मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के हित में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिला इकाइयां आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगी, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

