विक्रम देव दत्त ने कोयला सचिव का पदभार ग्रहण किया

Font Size

नई दिल्ली : विक्रम देव दत्त ने आज कोयला मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण किया। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी श्री दत्त इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक के पद पर कार्य कर रहे थे।

 

उन्होंने वीएल कांता राव का स्थान लिया है, जो वर्तमान में खान मंत्रालय के सचिव हैं और वे कोयला मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। श्री राव से पहले, अमृत लाल मीना कोयला मंत्रालय के सचिव थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page