Department Of Science & Technology : जवाहर नवोदय विद्यालय, किफिर के स्टूडेंट फरहादुल ने जीता चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

Font Size

-विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत आयोजित की प्रतियोगिता

नई दिल्ली : स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जो देश में स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है। स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाते हुए, इस वर्ष की थीम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता को एक स्वाभाविक आदत और मुख्य सामाजिक मूल्य बनाना है। यह अभियान जन भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को बताता है। यह जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को एकीकृत करता है, जिससे देश को स्वच्छ रखने में लोगो को शामिल किया जाता है।

अभियान के उद्देश्य से प्रेरणा लेते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने इस अभियान के अंतर्गत कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों शामिल हुए , जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों ही विद्यार्थी शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल थीं।

प्रतियोगिता का विषय था ‘मेरे सपनों का स्वच्छ भारत’, जिसका उद्देश्य इस अभियान के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पेंटिंग बनाने के लिए उनकी कल्पना को जगाना था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की भावी संपत्ति होते हैं, उनके शुरुआती दिनों में सिखाए गए मूल्य और नैतिकता उन्हें अनुशासित नागरिक बनाने के लिए आधारशिला रखते है। इस पेंटिंग प्रतियोगिता ने उस दृष्टिकोण और भावना को विकसित करने के लिए सही मानसिकता विकसित करना सुनिश्चित किया है।

 

प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई और डीएसटी के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर ने प्रतियोगिता के निम्नलिखित विजेताओं को सम्मानित किया:

प्रथम पुरस्कार: जवाहर नवोदय विद्यालय, किफिर, नागालैंड से फरहादुल इस्लाम तालुकदार

द्वितीय पुरस्कार: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, संबलपुर, ओडिशा से श्रेयंस श्रीतम प्रधान

तृतीय पुरस्कार: मंथन स्कूल, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से अनय द्विवेदी

सांत्वना पुरस्कार:

  1. एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर, हरियाणा से सुश्री कनक
  2. एम.ई.एस. तेलंग हाई स्कूल, सिरसी कारवार, कर्नाटक से श्री प्रवीण गोपाल नायक

Leave a Reply

You cannot copy content of this page