आईएएस/सिविल सेवाओं के पाठ्यक्रम भारत के बदलते परिदृश्य के अनुरूप होना चाहिए : डॉ जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान; प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में कहा कि आईएएस/सिविल सेवाओं के लिए पाठ्यक्रम भारत के बदलते परिदृश्य के अनुरूप होना चाहिए.  इसलिए वर्तमान परिस्थतियों में आवश्यकता है कि लगातार तथा समय-समय पर इसे संशोधित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान और भविष्य के प्रशासकों को उस दूरदर्शी रोडमैप के लिए फिर से उन्मुख करने के लिये भी महत्वपूर्ण है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष होने तक हमारे सामने रखा है।

Read more

अटल इनोवेशन मिशन ने इसरो और सीबीएसई के साथ मिलकर स्पेस चैलेंज लॉन्च किया

अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ मिलकर देश के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एटीएल स्पेस चैलेंज 2021 लॉन्च किया है। इस चैलेंज को देश के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों, मेंटर और शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है, जो न सिर्फ एटीएल लैब वाले स्कूलों के साथ, बल्कि गैर एटीएल स्कूलों से जुड़े हैं।

Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन में क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित किया।उन्होंने भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश (श्रवण बाधितों के लिए ऑडियो और पाठ आधारित सांकेतिक भाषा वीडियो, ज्ञान के सार्वभौमिक डिजाइन के अनुरूप), बोलने वाली किताबें (टॉकिंग बुक्स, नेत्रहीनों के लिए ऑडियो किताबें), सीबीएसई की स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और आकलन रूपरेखा,निपुण भारत के लिए ‘निष्ठा’ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और विद्यांजलि पोर्टल (विद्यालय के विकास के लिए शिक्षा स्वयंसेवकों/ दाताओं/ सीएसआर योगदानकर्ताओं की सुविधा के लिए) का भी शुभारंभ किया

Read more

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के बीच अकादमिक करार

आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुर्वेद के क्षेत्र में एक अकादमिक चेयर की नियुक्ति के लिए एनआईसीएम वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्चुअल मोड में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और ऑस्ट्रेलिया के व्‍यापार, पर्यटन तथा निवेश एवं विदेश मंत्री श्री डैन तेहान एमपी की उपस्थिति में, आयुष मंत्रालय के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान के निदेशक प्रोफेसर तनुजा नेसारी और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के कुलपति एवं अध्‍यक्ष प्रोफेसर बार्नी ग्लोवर ने सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

Read more

प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 सितंबर, 2021 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों का भी शुभारंभ करेंगे।

Read more

महामारी में प्रासंगिक बनने हेतु शिक्षकों को गीता एवं अनु-गीता के पाठों को आत्मसात करना होगा : प्रो. एम.एम. गोयल

“महामारी में प्रासंगिक बनने हेतु शिक्षकों को गीता एवं अनु-गीता में दिए गए पाठों को आत्मसात करना होगा” । ये शब्द  कुलपति स्टारेक्स यूनिवर्सिटी प्रो. एम.एम. गोयल ने आज यहां शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहे ।

Read more

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश के 44  सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 28 प्रान्तों के 44  सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 प्रदान किया. इस कार्यकर्म में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी डिजिटल माध्यम से जुड़े.

Read more

विश्वविद्यालयों में चल रहे शोध कार्य प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए : राज्यपाल

विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा उद्यमिता उत्कृष्टता के केन्द्र बनने चाहिए। विश्वविद्यालयों में चल रहे शोध कार्य प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शोध का उपयोग मानव कल्याण के लिए, समाज के कल्याण के लिए होना चाहिए। यह उद्गार हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक विभागों का दौरा करते हुए प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए।

Read more

देश के सभी 23 आईआईटी का अनुसंधान और विकास मेला नवंबर, 2021 में आयोजित होगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के अनुसंधान एवं विकास मेले के आयोजन के लिए गठित संचालन समिति के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार और शिक्षा राज्य मंत्री रंजन कुमार सिंह, उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Read more

You cannot copy content of this page