पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपालों ने सत्य पाल जैन को जन्मदिवस पर सम्मानित किया

Font Size

चण्डीगढ़ 15 जून : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष  कुलतार सिंह संघवा, सांसद सतनाम सिंह संधू, सांसद मनीष तिवारी, पूर्व सांसद त्रलोचन सिंह सहित सैंकड़ों प्रमुख हस्तियों ने आज चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई एवं शुभकामानायें दी तथा उनकी दीर्धआयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों राज्यपालों ने शॉल भेंट कर व फूलों के गुलदस्तें भेंट करके श्री जैन को सम्मानित किया।

सत्य पाल जैन ने आज अपना 72वां जन्मदिवस बड़ी सादगी के साथ अपने घर पर ही मनाया। सैकड़ों की तादाद में शहर के विभिन्न भागों से आये लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई और लोगों का मुंह मीठा भी करवाया गया।

जैन ने प्रातः अपने घर में अपने पूरे परिवार सहित पूजा अर्चना की और जन्मदिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की। लोगों के भारी जनसमूह को देखकर श्री जैन कई बार भावुक भी हुए । उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और स्नेह ही उनकी असली पूंजी है। उल्लेखनीय है कि श्री जैन जाने माने संविधान विषेषज्ञ है तथा भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। वे दो बार चण्डीगढ़ से लोकसभा के सदस्य चुने गये तथा पिछले 48 वर्षो से लगातार पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य हैं। पिछले 10 वर्षों से वह भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के पद कार्यरत हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page