डा. दिलराज कौर, आईएएस को बनाया गया गुडग़ांव संसदीय क्षेत्र का जनरल ऑब्जर्वर

Font Size

– जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने दी जानकारी, जनरल ऑब्जर्वर से पीडब्ल्यूडी रेस्ट में मिलने का समय दोपहर 1.00 से 2.00 बजे किया गया निर्धारित

गुरुग्राम, 06 मई। भारतीय निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2000 बैच की आईएएस अधिकारी डा. दिलराज कौर को गुडग़ांव संसदीय क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक (जनरल ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। डा. दिलराज कौर से गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ग्राउंड फ्लोर स्थित मीटिंग हॉल में प्रतिदिन मिलने के लिए दोपहर एक से दो बजे तक चुनाव संबंधी कार्यों को लेकर मिलने का समय निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक से राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, उम्मीदवार या आमजन चुनाव संबंधी मामलों को लेकर निर्धारित समय पर मिल सकते हैं। सामान्य पर्यवेक्षक का मोबाइल नंबर 7303037215 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page