नगर निगम इकोथॉन गुरूग्राम–2024 इंटर स्कूल प्रतियोगिता का करेगा आयोजन : अतिरिक्त निगमायुक्त

Font Size

  • पर्यावरण व स्थिरता विषय पर 7 मई को डीपीएसजी स्कूल सुशांत लोक-1 में आयोजित होगी प्रतियोगिता

गुरूग्राम, 30 अप्रैल। नगर निगम गुरूग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डा. बलप्रीत सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम एक समर्पित उत्सव मना रहा है। इसके तहत 7 मई को सुबह 8:30 बजे सुशांत लोक-1 के ब्लॉक-सी स्थित डीपीएसजी स्कूल में इकोथॉन गुरूग्राम-2024 इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण व स्थिरता पर आधारित इस प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। इकोथॉन गुरूग्राम-2024 छात्रों के लिए आकर्षक और विचारोत्तेजक श्रृंखला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवा मस्तिष्क को आने वाली पीढिय़ों के लिए अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं की जाएंगी। इनमें परमाणु ऊर्जा क्या टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन का समाधान है विषय पर डिबेट, पर्यावरण एवं स्थिरता विषय पर प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग-इको स्केचर्स, वेस्ट-टू-आर्ट प्रदर्शनी, सेव द अर्थ विषय पर नुक्कड़ नाटक तथा जीरो वेस्ट/नो फायर कुकिंग आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जो स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना पंजीकरण गूगल फार्म लिंक https://surveyheart.com/form/662a303ed3ef0c7249ad1416 के माध्यम से 5 मई 2024 तक करवाएं। इसके बाद प्राप्त होने वाले पंजीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा।

You cannot copy content of this page