बलराम गुप्ता को दोबारा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनाया गया

Font Size

चरखी दादरी: हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला चरखी दादरी से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक नियुक्त करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ का दायित्व दिया गया है। साथ में ओमानंद गुप्ता व बलजीत श्योराण बाढडा को सह संयोजक का कार्यभार दिया गया है ।

चरखी दादरी से नगर परिषद के पूर्व प्रधान मोतीलाल बिंदल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उपरोक्त सभी पदाधिकारीयों ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व व हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल एवं चरखी दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर किरण कलकल का आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

बलराम गुप्ता ने कहा कि वे व्यापारी व सरकार के मध्य कड़ी के रूप में कार्य करते हुए व्यापारियों की उचित समस्याओं के समाधान के लिए एवं पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए तन मन से सहयोग करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे ।

नव नियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए हरियाणा व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष विजय गुप्ता, नगर परिषद के पूर्व प्रधान संजय छपारिया ,भाजपा जिला महामंत्री रवि बधवानिया,भाजपा नेत्री बबीता फोगाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश ऐरण, भारत विकास परिषद चरखी दादरी शाखा प्रधान विनोद जैन ,अग्रवाल सेवा संघ प्रधान राजकुमार गोयल, नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, अग्रवाल वैश्य समाज भिवानी से प्रदेश सचिव मुकेश बंसल व पंकज कसेरा पलवल से प्रवीण गर्ग , जगाधरी से आशीष मित्तल,शुभम गोयल,श्याम सुंदर चाबा, रमेश मुंजाल ,राकेश गुप्ता श्रवण गुप्ता, भुनेश गोयल , राजेश हरिराम,मितेश काहनोरिया, राजेश अन्नी, विनोद गर्ग , बजरंग फोगाट,जयभगवान अग्रवाल, संतोष जिंदल आदि ने बधाई दी हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page