लोकसभा चुनाव 2024 कई मायने में चुनावी इतिहास में होगा खास, यूपी में 7 चरणों होंगे मतदान

Font Size

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करते हुए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार का आम चुनाव कई महीनो में खास होने वाला है। एक तरफ कुल 96.88 करोड़ मतदाता इस बार लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो दूसरी तरफ यह देश के संसदीय इतिहास में होने वाला दूसरा सबसे लंबी अवधि की चुनाव प्रक्रिया होगी। इसमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे जबकि यही सुविधा 40% से अधिक दिव्यंका वाले लोगों को भी दी जाएगी। उन्हें विकल्प चुनने के लिए फॉर्म दी उनके घर पर भेजा जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कुल 96.88 मतदाताओं में से 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि 47.1 करोड़ महिला मतदाता भी अपने मत का प्रयोग कर देश में नई सरकार का चयन करेंगे। इस बार ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 48000 है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान करवाएं जाएंगे इस राज्य में कुल 80 लोकसभा क्षेत्र है। यहां मतदान पश्चिम से शुरू होगा पहले चरण में 8 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में भी आठ, तीसरे चरण में 10, चौथे चरण में 13, 5 में वह छठे चरण में 14 -14 और 7 में चरण में 13 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

लोकसभा की सभी 543 सीटों चार राज्यों की विधानसभा चुनाव एवं 8 से अधिक राज्यों में 26 विधानसभा क्षेत्र की उपचुनाव की मतगणना एक ही दिन यानी 4 जून 2024 को कराई जाएगी।

You cannot copy content of this page