गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने वाले 25 वाहनों के चालन किया

Font Size

गुरुग्राम, 01 मार्च :  गुरुग्राम यातायात पुलिस ने जिला में एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने वाले 25 वाहनों के चालन किया .

पुलिस उपायुक्त यातायात  विरेंद्र विज के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त यातायात हाईवे/मुख्यालय सुखबीर सिंह की देखरेख में एंबुलेंस को रास्ता ना देने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.  ऐसे वाहनों का चालान किया गया जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया। इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा माह फरवरी-2024 में 19. फ़रवरी 2024 से 29  फ़रवरी 2024 तक अभियान चलाया गया. इस दौरान एंबुलेंस को रास्ता ना देने वाले कुल 25 वाहन चालकों के चालान किया गया .

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने वाले 25 वाहनों के चालन किया 2उल्लेखनीय है कि घायलों को समय पर मदद मिल सके और घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल ले जाया जा सके इसके लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा एंबुलेंस वाहनों को रास्ता ना देने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर समय समय पर चालान करती है।

यातायात पुलिस ने लोगों अपील की है कि एंबुलेंस वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता दें. एम्बुलेंस को रास्ता देकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाकर सहयोग करें। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page