दस वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाएं नागरिक : डीसी

Font Size

-नागरिक स्वयं भी आधार पोर्टल पर कर सकते हैं डॉक्यूमेंट अपडेट

गुरूग्राम, 27 फरवरी। सभी नागरिकों को पिछले 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने होंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।

डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला के नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 मार्च 2024 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। वहीं आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते है।

दस वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाएं नागरिक : डीसी 2उन्होंने बताया कि इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं। उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल और माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वे सभी नागरिक जिनके आधार कार्ड 10 साल पहले बने थे, वे अपने आधार कार्ड मे दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं। डीसी ने बताया कि विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।

You cannot copy content of this page