पंचगांव मानेसर में अधिग्रहित 1128 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना : दुष्यंत चौटाला

Font Size

चंडीगढ़, 21 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचगांव मानेसर, गुरुग्राम में वर्ष 2011 में 1128 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने 445 एकड़ भूमि के लिए वर्ष 2022 के लिए अवार्ड घोषित किए हैं। आर.एंड.आर. पॉलिसी के तहत इस पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह भूमि कुण्डली-मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ लगती है और आने वाले समय में यह क्षेत्र के औद्योगिक रूप से और अधिक विकसित होने की सम्भावना है। उप-मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा प्रश्न काल के समय पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बोल रहे थे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिग्रहित की गई भूमि 27 एकड़ भूमि स्ट्रक्चर के लिए थी जो एनजीओ छोडक़र गया है उसमें 116 स्ट्रक्चर ही थे। मुआवजा राशि पर ब्याज नहीं दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page