लोगों की भलाई के लिए चलाई जा रही है यात्रा : भाजपा नेता मनीष यादव

Font Size


गांव साढराणा में वर्चुअल माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने
हेल्थ चेकअप कैंप, आधार कार्ड दुरुस्त किए


गुरूग्राम, 7 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज गांव साढराणा में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर वर्ष 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार करना है। इसी उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सचिव मनीष यादव मुख्य अतिथि केे तौैर पर उपस्थित रहे। उनके साथ गुरुग्राम के एसडीएम रविन्द्र यादव भी मौजूद थे।
गांव साढराणा की वाटिका में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने दोपहर 12 से 1 बजे तक मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 30 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा आम जन के लिए उपयोगी साबित हो रही है। प्रदेश में लाखों लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद मुख्य अतिथि मनीष यादव ने गांव की उत्कृष्ट महिलाओं, खिलाड़ियों तथा छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें गांव की सरपंच मोनिका, स्वयं सहायता समूह की संचालिका आशा यादव, योग प्रशिक्षक बेबी पराशर, भावना, विक्रम नंबरदार की बेटी पारुल, प्रियांशु, जैस्मिन, कीर्ति, खुशबू शामिल थे।
आशा यादव ने इस अवसर पर बताया अपनी कहानी बताते हुए कहा कि आजीविका मिशन के प्रयासों से आज गांव और आसपास के क्षेत्र में दस सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाए जा रहे हैं। ये ग्रुप महिलाओं को केवल आजीविका का साधन नहीं, अपितु उनका मान-सम्मान भी बढ़ा रहे हैं। सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप उनके समूह को 24 लाख रुपए का लोन मिला है। भाजपा नेता मनीष यादव व एसडीएम रविन्द्र यादव ने लोगों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलवाई। मनीष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा के माध्यम से घर बैठे लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
कृषि विभाग की ओर से वाटिका परिसर में ड्रोन उड़ा कर दिखाया गया। किसान प्रति एकड़ सौ रुपए का शुल्क देकर ड्रोन की स्कीम का लाभ ले सकता है। उन्होंने गांव की जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बात की और जल्द मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। विभिन्न विभागों की ओर से गांव साढराणा में स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की नई-नई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सीएससी वैन पर आधार कार्ड दुरुस्त किए गए तथा पीपीपी ठीक करने का काम किया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरजीत सिंह, तहसीलदार आशीष मलिक, एलडीएम अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लों, सीएससी प्रभारी विकास पूनिया, डा. श्वेता, जेई बलजीत सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. भरत सिंह, सैनिक बोर्ड के कल्याण अधिकारी भूपेंद्र कुमार, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक संजय कुमार, पूर्व सरपंच रामचंद्र वशिष्ठ, डा. दयाराम यादव, मा. धर्मपाल सिंह, रोहतास नंबरदार, कुलदीप, केवल कृष्ण, सीताराम पंच इत्यादि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page