पाकिस्तान में बम धमाका, एक डीएसपी सहित 52 लोगों की मृत्यु

Font Size

नई दिल्ली :  पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक धमाके में 52 लोगों की मृत्यु हो गई है. मृतकों में स्थानीय पुलिस भी शामिल है . घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है .

मिडिया की खबर में मास्तुंग के असिटेंट कमिश्नर अत्ताहुल मुनीम के हवाले बताया गया है कि बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास यह जानलेवा विस्फोट हुआ है . ये तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए जमा हुए थे.

खबर के अनुसार धमाके में एक पुलिस अफसर की भी मौत हुई है. उन्होंने बताया कि धमाका एक सुसाइड ब्लास्ट था, जो डीएसपी गिसखौरी की कार के पास जाकर फटा .

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page