गुरुग्राम जिला में कुश्ती व वालीबॉल की आवासीय अकादमी में चयन के लिए ट्रायल शुक्रवार को

Font Size


– जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने दी जानकारी, वालीबॉल अकादमी, नेहरू स्टेडियम के लिए 5 तथा पवनपुत्र व्यायामशाला, दौलताबाद के लिए दो खिलाडिय़ों का होगा चयन
– वालीबॉल के लिए नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार की सुबह आठ बजे तथा कुश्ती के लिए पवनपुत्र व्यायामशाला में शाम चार बजे होगा ट्रायल


गुरूग्राम, 21 सितंबर। गुरुग्राम जिला में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमियों में खिलाडिय़ों की संख्या पूर्ण करने के लिए 22 सितंबर, 2023 शुक्रवार को ओपन ट्रायल लिया जाएगा। यह ट्रायलय उप-निदेशक, खेल मंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को दो अलग-अलग सत्रों में नेहरू स्टेडियम तथा पवनपुत्र व्यायामशाला, दौलताबाद में लिया जाएगा।


दस से 19 वर्ष आयु के खिलाडिय़ों का लिया जाएगा ट्रायल


जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरु स्टेडियम, गुरुग्राम में चल रही वालीबॉल अकादमी के लिए 05 खिलाडियों व पवनपुत्र व्यायामशला दौलताबाद में चल रही कुश्ती अकादमी के लिए 02 खिलाडियों का चयन किया जाना है। डीसी निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन मेंं वालीबॉल आवासीय अकादमी नेहरू स्टेडियम, गुरुग्राम (लडक़े) (आयु वर्ग 10 से 19 वर्ष) के लिए नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार की सुबह 8 बजे तथा कुश्ती (लडक़े) आवासीय अकादमी पवनपुत्र व्यायमशाला, दौलताबाद (आयु वर्ग 10 से 19 वर्ष) में शाम चार बजे ट्रायल लिया जाएगा।


ट्रायल के समय यह दस्तावेज लेकर पहुंचे खिलाड़ी


जिला खेल अधिकारी ने ट्रायल के समय खिलाड़ी के पास आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी खिलाड़ी आधार कार्ड की मूल व फोटो प्रति, जन्म प्रमाण पत्र / दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, हरियाणा रेजिडेंट सर्टिफिकेट की मूल व फोटो प्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अपने-अपने शिक्षण संस्थान से बोनाफाइड प्रमाण पत्र की प्रति लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक व प्रतिभागिता तथा राज्य व जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाडियों का आवासीय अकादमी में चयन किया जाएगा। चयन-ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ी अनिवार्य रूप से खेल किट में पहुंचे।


चयनित खिलाडिय़ों को मिलेंगी सुविधाएं


उन्होंने बताया कि चयनित खिलाडियों को अनिवार्य रूप से आवासीय छात्रवास में रहना होगा जिसमें रहने व खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। अकादमी से स्कूल आने व जाने की व्यवस्था का खर्चा खिलाडी द्वारा स्वयं वाहन करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय, गुरुग्राम में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर या ललित कुमार, वॉलीबॉल प्रशिक्षण (8178890076) व राजेश कुमार कुश्ती प्रशिक्षक (7982702185) से संपर्क किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page