देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 801 नए मामले सामने आए

Font Size

नई दिल्ली :  देश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66  करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं.  बीते चौबीस घंटों में 367 टीके लगाए गए.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 14,493 है.  सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है.  स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.78 प्रतिशत है.   बीते चौबीस घंटों में 1,815 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,44,35,204 है.

मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 801 नए मामले सामने आए हैं जबकि  दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.44 प्रतिशत है. साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.11 प्रतिशत है. अब तक 92.86 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 55,636 मामले की जांच की गई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page